Your Ad Here
Showing posts with label पनीर कबाबी. Show all posts
Showing posts with label पनीर कबाबी. Show all posts

Friday, May 16, 2008

पनीर कबाबी

सामग्री :
२५० ग्राम पनीर
थोडी सी अदरक
१/४ कप दूध
३ बड़े चम्मच मैदा
३-४ हरीमिर्च
१/४ छोटा चम्मच लालमिर्च
नमक
धनियापती
तलने के लिए तेल
१ नमकीन बिस्कुट पैकट
विधि:
हरीमिर्च , धनिया , अदरक बहुत बारीक काट ले और फिर पनीर को मैश करके उसमे बारीक़ कटा मसाला मिलाये और फिर उसमे लालमिर्च , नमक और १ चम्मच मैदा मिला ले । मसल कर कबाब की आकृति दे । बिस्कुट का चुरा करे । बाकी मैदे को दूध मे मिला ले कबाब को दूध और मैदे के घोल मे डुबो कर बिस्कुट के चूरे मे लपेटे और गरम तेल मे भूरा होने तक तले। पनीर कबाबी तैयार है