Your Ad Here

Monday, May 19, 2008

भरवां बैंगन

सामग्री :
२५० ग्राम बैंगन
६-७ कलियाँ लहसुन
१ प्याज
१ चमच धनिया
नमक ( स्वादानुसार )
लालमिर्च ( स्वादानुसार )
गरम मसाला
१ चमचा तेल
विधि :
बैंगन को धो कर बीच मैं से कट लो । और प्याज को कदु कस करके उसमे सभी सूखे मसाले मिला ले ।
उसी मे लहसुन को बारीक़ कट कर मिला ले .और अब कटे बैंगन मे ये मसाले भर दे। और कड़ाई मे तेल गरम करके उन बैंगन को धीमी आंच पर पकाए । जब बैंगन मुलायम हो तब वह पक गए है । और अब वह खाने के लिए तैयार है गरमागरम भरवा बैंगन परांठे के साथ परोसे ।





Saturday, May 17, 2008

कचोरी

सामग्री :
आटा १ कप
१/२ किलोग्राम आलू
नमक ( स्वादानुसार )
लालमिर्च ( स्वादानुसार )
२ चम्मच धनिया पिसा हुआ
1 चम्मच कालीमिर्च
थोडी सी खटाई
गरम मसाला
थोड़ाजीरा भुना हुआ
३-४ हरीमिर्च
हरा धनिया थोड़ा
विधि :
आटे को थोड़ा सा नमक डालकर नरम गुन्ध ले । और आलू को उबाले और उबाल कर उसे अच्छी तरह से मसल ले आलू मे गांठ नही होनी चाहिए । फिर उसमे सारे मसाले मिलाले हरीमिर्च और धनीय पती को बारीक काट कर आलू मे मिला ले।
अब कड़ाही मे तेल या घी को डाले और उसे गरम करे आटे के छोटी छोटी लोई बनाकर उसे पुरी की तरह बेले और उसमे आलू भर कर उसे फिर लोई की तरह करे और हल्के हाथ से बेले और धीमी आंच पर पुरी की तरह तले ।
गरमा गरम कचोरी तैयार है ।
कचोरी को रायेता के साथ परोसे .

Friday, May 16, 2008

शरबते अनन्नास

सामग्री :
२ छोटे गिलास अनन्नास का रस
चुटकी भर नमक और कालीमिर्च
५-८ चमच चीनी
थोड़ा सा गुलाब जल
१/२ नीम्बू का रस
विधि :
चीनी मे १ कप पानी डालकर गरम करे और चीनी पिघल जाए तो उसे छान कर दोबारा गरम करे १ उबाल आने के बाद उसे डंडा होने दे । फिर उसमे अनन्नास का रस मिलाये और फिर उसे गिलास मे भरकर उपर से नमक , कालीमिर्च , गुलाबजल , नीम्बू का रस छिड़क कर पिलाये ।

कड़ी

सामग्री :
१/२ किलोग्राम दही
५० ग्राम बेसन
थोड़ा साबुत धनिया
५ ग्राम राइ
६-७ ग्राम मेथी
थोडी सी अजवायन
थोड़ा जीरा
नमक ( इच्छानुसार )
पीसी लालमिर्च ( इच्छानुसार )
अदरक थोड़ा सा
५-६ कालिया लहसुन
चुटकी भर हींग
२-३ बड़े चम्मच तेल
पानी ( आवश्यकता अनुसार )
विधि :
बेसन और दही दोनों को रइ से अच्छी तेरह फेंट ले। एक कड़ाही में तेल डालकर सभी मसाले डालकर भुने ।अब मसलों में पानी डालकर १०-१५ मिनट तक उबाल कर १० मिनट बाद दही और बेसन का घोल डालकर 3० मिनट तक पकाए । गरमागरम कड़ी तैयार है ।

पनीर कबाबी

सामग्री :
२५० ग्राम पनीर
थोडी सी अदरक
१/४ कप दूध
३ बड़े चम्मच मैदा
३-४ हरीमिर्च
१/४ छोटा चम्मच लालमिर्च
नमक
धनियापती
तलने के लिए तेल
१ नमकीन बिस्कुट पैकट
विधि:
हरीमिर्च , धनिया , अदरक बहुत बारीक काट ले और फिर पनीर को मैश करके उसमे बारीक़ कटा मसाला मिलाये और फिर उसमे लालमिर्च , नमक और १ चम्मच मैदा मिला ले । मसल कर कबाब की आकृति दे । बिस्कुट का चुरा करे । बाकी मैदे को दूध मे मिला ले कबाब को दूध और मैदे के घोल मे डुबो कर बिस्कुट के चूरे मे लपेटे और गरम तेल मे भूरा होने तक तले। पनीर कबाबी तैयार है

सेब कबाबी

सामग्री :
५०० ग्राम सेब
५० ग्राम पनीर
२०-३० ग्राम चावल का आटा
२ पीस ब्रेड
२- ३ हरी मिर्च
१ बड़ा आलू उबला
१/२ कप दूध
नमक
कालीमिर्च और नीम्बू का रस ( इच्छानुसार )
तेल ( जरुरत के अनुसार )
धनिया पती ( सजाने के लिए )
विधि:
सेब को कद्दू कस कर कड़ाही मे तेल डालकर भूरा होने तक भुन ले और ठंडा होने के लिए रख दे । पनीर और आलू को मिला ले हरीमिर्च , धनिया बारीक़ कट ले । ब्रेड को दूध मे भिगो कर निचोड़ ले । आटे को छोड़कर सभी सामग्री को कसे हुए सेब मे मीलाले । एक प्लेट मे चावल का आटा मिलाये । सभी सामग्री को चावल के आटे मे लपेट कर सेब की आकृति दे कर ग्राम तेल मे तल ले । सेब कबाबी तैयार है ।

कड़ाही दूध

सामग्री :
१ लीटर दूध
१ चमचा चीनी
४-५ छुहारे
बादाम और काजू ( इच्छानुसार )
विधि :
दूध को उबाले और उसमे छुहारे डालकर पकने दे । तब दूध आधा हो जाए तब उसमे चीनी डालकर सब मेवे भी डालदे । गाडागाडा दूध कुल्हड़ मे डालकर परोसे ।